Tunwal Sport 63 Mini Electric Scooter : आज के दौर में जहां पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं और पर्यावरण प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन चुका है, वहां इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में टुनवाल ई-बाइक्स ने अपना नया मॉडल ‘मिनी स्पोर्ट्स 63’ लॉन्च किया है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर न सिर्फ किफायती है, बल्कि शहर की तंग गलियों में आसानी से घूमने लायक भी। इसके अलावा आपको बता दें की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 49,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध यह स्कूटर युवाओं और परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है।
पॉपुलर बाइक न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार Tunwal Sport 63 Mini इलेक्ट्रिक स्कूटर के द्वारा 60-65 किलोमीटर की रेंज प्राप्त की जा है और इसके साथ टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक मिलती है . अगर आप 50 रूपए के भीतर इलेक्ट्रिक स्कूटर सर्च कर रहे है. तो ये आपके लिए बढ़िया ऑप्शन सावित हो सकता है .
Tunwal Sport 63 Mini Electric Scooter
आपको बता देना चाहते है की टुनवाल मिनी स्पोर्ट्स 63 को खासतौर पर शहर की छोटी ट्रांसपोर्ट के लिए डिजाइन किया गया है। इसका कॉम्पैक्ट बॉडी स्टाइल इसे पार्किंग में आसान बनाता है। इसको बहुत कम जगह में पार्क किया जा सकता है . एकल सीट के साथ पैसेंजर फुटरेस्ट और अंडरसीट स्टोरेज जैसी सुविधाएं इसे प्रैक्टिकल बनाती हैं।
इसके अलावा, एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस भी मिलता है, जो रोजमर्रा की चीजें रखने के लिए उपयोगी है। लाइटिंग की बात करें तो एलईडी हेडलाइट, टेललाइट और टर्न सिग्नल लैंप रात के सफर को सुरक्षित बनाते हैं। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल में स्पीडोमीटर और ट्रिपमीटर जैसे फीचर्स हैं, जो राइडर को सारी जानकारी तुरंत देते हैं।
इसके अलावा सेफ्टी के लिए ईबीएस (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक सिस्टम) और चार्जिंग पॉइंट जैसे फीचर्स हैं। यह स्कूटर पुश बटन स्टार्ट के साथ आता है और इसका चार्जर आउटपुट 1200 वॉट है। रंगों की चॉइस में रेड, ग्रे और ब्लू उपलब्ध हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं। अब आइये इसकी बाकि की डिटेल्स के बारें में आपको बताते है .
| श्रेणी | फीचर | विवरण |
|---|---|---|
| इंजन और परफॉर्मेंस | मोटर पावर | 250 वॉट BLDC मोटर |
| इंजन और परफॉर्मेंस | ड्राइव टाइप | हब मोटर |
| इंजन और परफॉर्मेंस | ट्रांसमिशन | ऑटोमैटिक |
| इंजन और परफॉर्मेंस | टॉप स्पीड | 25 किमी/घंटा |
| बैटरी और रेंज | बैटरी टाइप | लिथियम-आयन |
| बैटरी और रेंज | बैटरी कैपेसिटी | 1.25 kWh |
| बैटरी और रेंज | रेंज | 60-65 किमी (फुल चार्ज पर) |
| बैटरी और रेंज | चार्जिंग टाइम | 4-5 घंटे (0-80%) |
| बैटरी और रेंज | चार्जर आउटपुट | 1200 वॉट |
| डिजाइन और डायमेंशन्स | फ्रेम | हाई रिजिड ट्यूबुलर फ्रेम |
| डिजाइन और डायमेंशन्स | सीटिंग | सिंगल सीट |
| डिजाइन और डायमेंशन्स | पैसेंजर फुटरेस्ट | उपलब्ध |
| डिजाइन और डायमेंशन्स | अंडरसीट स्टोरेज | उपलब्ध |
| डिजाइन और डायमेंशन्स | एक्स्ट्रा स्टोरेज | उपलब्ध |
| डिजाइन और डायमेंशन्स | रंग विकल्प | रेड, ग्रे, ब्लू |
| सस्पेंशन और ब्रेक | फ्रंट सस्पेंशन | हाइड्रोलिक |
| सस्पेंशन और ब्रेक | रियर सस्पेंशन | स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक |
| सस्पेंशन और ब्रेक | फ्रंट ब्रेक | ड्रम |
| सस्पेंशन और ब्रेक | रियर ब्रेक | ड्रम |
| सस्पेंशन और ब्रेक | ई-ब्रेकिंग सिस्टम | उपलब्ध |
| व्हील्स और टायर्स | व्हील टाइप | एलॉय |
| व्हील्स और टायर्स | फ्रंट टायर | 3.00-10 ट्यूबलेस |
| व्हील्स और टायर्स | रियर टायर | 3.00-10 ट्यूबलेस |
| व्हील्स और टायर्स | व्हील साइज | 254 मिमी |
| इंस्ट्रूमेंटेशन | इंस्ट्रूमेंट कंसोल | डिजिटल |
| इंस्ट्रूमेंटेशन | स्पीडोमीटर | डिजिटल |
| इंस्ट्रूमेंटेशन | ट्रिपमीटर | उपलब्ध |
| इंस्ट्रूमेंटेशन | ओडोमीटर | उपलब्ध |
| लाइटिंग | हेडलाइट | LED |
| लाइटिंग | टेललाइट | LED |
| लाइटिंग | टर्न सिग्नल लैंप | LED |
| सेफ्टी और कम्फर्ट | पुश बटन स्टार्ट | उपलब्ध |
| सेफ्टी और कम्फर्ट | चार्जिंग पॉइंट | उपलब्ध |
| सेफ्टी और कम्फर्ट | लो बैटरी इंडिकेटर | उपलब्ध |
| कीमत | एक्स-शोरूम प्राइस (दिल्ली) | ₹ 49,990 |
| कीमत | EMI शुरू | ₹ 1,551 |
Tunwal Sport 63 Mini की बैटरी
ज्यादातर खरीददार किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने से पहले इसकी बैटरी और मोटर के बारें में जानना चाहते है . अगर आप भी उनमे से एक है तो आपको बता दें की इसमें 250 वॉट की बीएलडीसी मोटर लगी है, जो हब मोटर ड्राइव टाइप पर काम करती है।
इसके अलावा ट्रांसमिशन ऑटोमैटिक दिया गया है, यानी गियर बदलने की कोई झंझट नहीं। जानकारी के मुताबिक इसमें बैटरी लिथियम-आयन टाइप की है, जिसकी कैपेसिटी 1.25 किलोवाट-घंटा है। एक फुल चार्ज पर यह 60-65 किलोमीटर तक चल सकती है, जो ऑफिस जाने या बाजार घूमने के लिए पर्याप्त है।
Tunwal Sport 63 Mini की टॉप स्पीड की बात करें तो ये 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसे लाइसेंस-फ्री ड्राइविंग के लिए आदर्श बनाता है। इसका मतलब है की इस सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलने के लिए आपको किसी भी प्रकार के लाइसेंस की जरुरत नहीं है। इस की बैटरी को चार्ज होने में 4-5 घंटे (0-80%) का समय लगता है, हालांकि कुछ वेरिएंट में 6-7 घंटे लग सकते हैं। घर की सामान्य सॉकेट से चार्ज हो जाता है, जो इसे यूजर-फ्रेंडली बनाता है।
डिज़ाइन और कम्फर्ट
डिजाइन और कम्फर्ट की बात करें तो जैसा की फोटो में देखने पर मालूम होता है की यह स्कूटर हाई रिजिड ट्यूबुलर फ्रेम पर बना है, जो मजबूत और हल्का बॉडी फ्रेम है। इसके अलावा ब्रेकिंग सिस्टम ड्रम टाइप का है जो की सामने और पीछे दोनों तरफ दिए गए है।
जबकि सस्पेंशन में फ्रंट हाइड्रोलिक टाइप के दिए गए है, जो उबड़-खाबड़ सड़कों पर आराम देता है। इसके अलावा दोनों टायर की बात करें तो इसमें आपको ट्यूबलेस हैं, साइज 3.00-10 (फ्रंट और रियर दोनों), और व्हील्स एलॉय के हैं।
इसके व्हील साइज 254 एमएम है, जो अच्छी ग्रिप देते हैं। वजन के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन रिव्यूज से पता चलता है कि यह हल्का है, जिससे इसे संभालना आसान होता है। इसके अलावा स्कूटर की इमेज के आधार पर भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है की ये बहुत हलकी स्कूटर है . \
बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर अंडर 50 हजार
जैसा की हमने आपको इस पोस्ट के टाइटल में पहले ही बता दिया है की Tunwal Sport 63 Mini की कीमत दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 49,990 रुपये है। जो की 50 हजार से बहुत क़म है. इसके अलावा ईएमआई 1,551 रुपये से शुरू होती है। हालाँकि फाइनेंस प्लान के बारें में अधिक जानकारी आपको नजदीकी शोरूम पर पता चलेगी ।
इसके अलावा आपको पता ही होगा की ऑन-रोड प्राइस शहर के हिसाब से अलग-अलग है – बैंगलोर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और चंडीगढ़ में 53,267 रुपये, अहमदाबाद में 53,766 रुपये, लखनऊ में 53,251 रुपये, पटना में 57,250 रुपये है जो की कुछ ही हजार का अंतर है ।
Also Read :
- Best Bike Under 70K: 70 हजार के बजट में बेस्ट कम्यूटर बाइक, गरीबों के लिए बेस्ट
- मात्र 40,000 रुपये में मिल रही है मॉडल की Hero HF Deluxe बाइक, यहाँ पढ़ें पूरी खबर
- ₹1 लाख से कम में College Students के लिए Best Budget Bikes (2025)
- Cheap Electric Scooter: लो आ गई Yo Edge सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी





