Ultraviolette X47 Crossover Range : जैसा की आप सभी लोगों को पता ही है की भारत में इलेक्ट्रिक बाइक्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब Ultraviolette ने अपनी नई धांसू बाइक X47 Crossover लॉन्च करके सबका ध्यान खींच लिया है। ये बाइक न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि इसमें दमदार परफॉरमेंस और लंबी रेंज भी दी गई है . जिसके बारें में आपको नीचे बताया गया है .
इसके अलावा आपको बता दें की इस बाइक की रेंज वेरिएंट के हिसाब से अलग अलग है . जो लंबी राइड्स के शौकीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। इस दिवाली पर पेट्रोल की बचत करने वाली बाइक घर पर लेकर आ सकते है . क्योंकि इसकी कीमत 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) से शुरू होती है, लेकिन पहले 1,000 ग्राहकों के लिए खास ऑफर के तहत इसे 2.49 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।
Table of Contents
ये बाइक एडवेंचर टूरिंग और स्ट्रीट नेकेड का मिश्रण है, जो इसे खास बनाती है। आइए, इस बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं और देखते हैं कि लंबी राइड्स पर इसकी बैटरी का जलवा कैसा रहेगा।
Ultraviolette X47 Crossover
हाल ही में लांच हुई Ultraviolette X47 Crossover न सिर्फ एक बाइक है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो राइडिंग को और रोमांचक बनाता है। ये बाइक उन लोगों के लिए बनाई गई है जो स्टाइल, स्पीड और टेक्नोलॉजी को एक साथ महसूस करना चाहते हैं। इसमें UV Hypersense रडार टेक्नोलॉजी भी दी गई है.
यहाँ अगर कुछ फीचर शार्ट में बताऊँ तो इसमें आपको ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट और रियर कोलिजन वॉर्निंग जैसी स्मार्ट फीचर्स देती है। इसके अलावा, दो कैमरे डैश-कैम का काम करते हैं और ऑप्शनल डुअल डिस्प्ले के साथ रियल-टाइम फ्रंट और रियर व्यू भी मिलता है। ये बाइक लंबी दूरी की राइड्स के लिए शानदार रेंज और परफॉरमेंस देती है, जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बात करेंगे।
| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| लॉन्च स्थिति | आगामी / विकासाधीन |
| अनुमानित कीमत | N/A |
| टॉप स्पीड | ~95 km/h |
| ड्राइविंग रेंज | N/A |
| ब्रेकिंग सिस्टम | CBS |
| फ्रंट ब्रेक | 120 mm डिस्क |
| रियर ब्रेक | 120 mm ड्रम |
| व्हील टाइप | अलॉय |
| फ्रंट व्हील | 12 इंच |
| रियर व्हील | 10 इंच |
| फ्रंट टायर | 90/90-12 ट्यूबलैस |
| रियर टायर | 90/100-10 ट्यूबलैस |
| फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक |
| रियर सस्पेंशन | स्विंग आर्म |
| चेसिस टाइप | बोन टाइप |
| कर्ब वेट | 110 kg |
| सीट ऊँचाई | 780 mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 160 mm |
| लंबाई | 1880 mm |
| चौड़ाई | 715 mm |
| ऊँचाई | 1140 mm |
| व्हीलबेस | 1265 mm |
| इंस्ट्रूमेंट कंसोल | Digital LCD |
| ट्रिप मीटर | 2 डिजिटल |
| स्पीडोमीटर | डिजिटल |
| बैटरी क्षमता | N/A |
| चार्जिंग टाइम | N/A |
| फास्ट चार्जिंग | N/A |
| स्टार्ट टाइप | ऑटोमैटिक (इलेक्ट्रिक) |
| सुरक्षा फीचर | Side-Stand Cut-off |
लॉन्च डेट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Ultraviolette X47 Crossover को 23 सितंबर 2025 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसी दिन भारत में नए जीएसटी नियम भी लागू कर दिए गए है . अगर आप इसको खरीदने की सोच रहे है तो आपको बता दें की इसकी बुकिंग उसी दिन से शुरू हो चुकी है, और डिलीवरी अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। यह आपके लिए बढ़िया मौका है . और अगले महीने दिवाली भी आने वाली है . इसलिए इस लक्ष्मी पूजन पर इस नए इलेक्ट्रिक मेहमान को घर ले आइये ।
अगर कलर ऑप्शन की बात करें तो ये बाइक चार रंगों में उपलब्ध है – लेजर रेड, एयरस्ट्राइक व्हाइट, शैडो ब्लैक और एक खास डेजर्ट विंग एडिशन, जिसमें रियर लगेज रैक, सैडल स्टे और सॉफ्ट/हार्ड पैनीयर स्टैंडर्ड मिलते हैं।
कीमत
जानकारी के मुताबिक अल्ट्रावोलेट X47 Crossover इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है, लेकिन पहले 1,000 ग्राहकों के लिए इसे 2.49 लाख रुपये की खास कीमत पर खरीदा जा सकता है। अलग-अलग शहरों में ऑन-रोड कीमत इस प्रकार है:
- मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता: 2.64 लाख रुपये
- अहमदाबाद: 2.67 लाख रुपये
- चंडीगढ़: 2.64 लाख रुपये
माइलेज और परफॉरमेंस
अगर इस बाइक के परफॉरमेंस की बात करें तो इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है इसकी रेंज। ये दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आती है. और बैटरी के हिसाब से इसकी पर्फोर्मस भी अलग अलग है .
- 7.1 kWh बैटरी: 211 किमी की IDC रेंज
- 10.3 kWh बैटरी: 323 किमी की IDC रेंज
इसके अलावा लंबी राइड्स के लिए 10.3 kWh बैटरी वाला वेरिएंट बेस्ट है, क्योंकि ये सिंगल चार्ज में 300 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। बाइक में इंटीग्रेटेड चार्जर भी है, जो चार्जिंग को आसान बनाता है। परफॉरमेंस की बात करें तो ये 0-60 किमी/घंटा सिर्फ 2.7 सेकंड में और 0-100 किमी/घंटा 8.1 सेकंड में पहुंच जाती है। इसकी टॉप स्पीड 145 किमी/घंटा है।
बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग
X47 Crossover में दो बैटरी ऑप्शंस – 7.1 kWh और 10.3 kWh – उपलब्ध हैं। 10.3 kWh बैटरी लंबी राइड्स के लिए खासतौर पर बनाई गई है, जो 323 किमी की रेंज देती है।
इसका इंटीग्रेटेड चार्जर चार्जिंग को तेज और सुविधाजनक बनाता है। साथ ही, नौ लेवल की ब्रेक रीजनरेशन टेक्नोलॉजी बैटरी की एफिशिएंसी को और बढ़ाती है, जिससे राइडर को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।
टॉप स्पीड और फीचर्स
इस बाइक का इलेक्ट्रिक मोटर 40 bhp पावर और 100 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे रफ्तार का बादशाह बनाता है। 145 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ ये बाइक हाईवे पर भी शानदार परफॉरमेंस देती है।
इसके अलावा, इसमें तीन लेवल की ट्रैक्शन कंट्रोल, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और रंगीन TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं, जो राइडिंग को सुरक्षित और मजेदार बनाते हैं।
फाइनेंस प्लान
Ultraviolette X47 Crossover को खरीदने के लिए कई फाइनेंस ऑप्शंस उपलब्ध हैं। कई बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस कम ब्याज दरों पर EMI प्लान ऑफर कर रहे हैं। ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से मासिक किश्तों में भुगतान कर सकते हैं।
डीलरशिप पर जाकर या Ultraviolette की ऑफिशियल वेबसाइट पर फाइनेंस कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके सटीक EMI प्लान की जानकारी ली जा सकती है। पहले 1,000 ग्राहकों के लिए 2.49 लाख रुपये की कीमत इसे और किफायती बनाती है।
निष्कर्ष
पूरे आर्टिकल में हमें आपको हाल ही में लांच होने वाली इलेक्ट्रिक बाइक Ultraviolette X47 Crossover के बारे में बताया है . एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है, जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉरमेंस का शानदार मेल है। 323 किमी की रेंज, दमदार स्पीड और स्मार्ट फीचर्स इसे लंबी राइड्स के लिए बेस्ट बनाते हैं।
चाहे आप हाईवे पर रफ्तार भरना चाहें या ऑफ-रोड एडवेंचर का मजा लेना चाहें। ये बाइक हर मोर्चे पर खरी उतरती है। अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो फ्यूचरिस्टिक हो और राइडिंग का मजा दोगुना कर दे, तो X47 Crossover आपके लिए बनी है।
यह भी पढ़ें –
- Hero ने लांच की 3 पहियों वाली बाइक , जाने खासियत
- मात्र 70 हजार में खरीदें KINETIC GREEN Zoom इलेक्ट्रिक स्कूटर,
- Suzuki Burgman Street Electric: जल्द आने वाली है TVS की मौसी, जानिए सब कुछ डिटेल्स
- Kawasaki Ninja 300: गरीबों के लिए बड़ी खबर, निंजा 300 की कीमत में भारी कटौती
- तबाही मचने इस साल आ रही है KTM RC 160 नए अवतार में, होगी आपकी औकात से बाहर
- Suzuki E Access : iQube को टक्कर देने के लिए सुजुकी ने लॉन्च करेगा न्यू स्कूटर
- गरीबों के लिए 112Km की रेंज वाला OLA Gig स्कूटर मिल रहा है सस्ते में, दिवाली पर खरीद लीजिये
FAQs
Ultraviolette X47 Crossover की कीमत कितनी है?
इसकी कीमत 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन पहले 1,000 ग्राहकों के लिए 2.49 लाख रुपये की खास कीमत है।
इस बाइक की रेंज कितनी है?
ये दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आती है – 7.1 kWh (211 किमी) और 10.3 kWh (323 किमी)।
X47 Crossover की टॉप स्पीड क्या है?
इसकी टॉप स्पीड 145 किमी/घंटा है।
क्या इस बाइक में फाइनेंस ऑप्शंस उपलब्ध हैं?
हां, कई बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस EMI ऑप्शंस ऑफर करते हैं। डीलरशिप या ऑफिशियल वेबसाइट से डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
इसकी डिलीवरी कब शुरू होगी?
डिलीवरी अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।





